Showing posts with label मृत्यु प्रमाण पत्र. Show all posts
Showing posts with label मृत्यु प्रमाण पत्र. Show all posts

Wednesday, 16 May 2012

जाग उठा मुर्दा


जाग उठा मुर्दा
लंदन। मिस्र में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में रोते हुए लोग खुशी से नाच उठे जब वह व्यक्ति अपने ही अंतिम संस्कार के दौरान अचानक से जिंदा होकर उठ बैठा। इस समय इकट्ठे हुए लोगों ने भी संस्कार समारोह को रद्द करने के बजाय मिलकर अपने पारिवारिक सदस्य के फिर से जी उठने का जश्न मनाया। सूत्रों के अनुसार, लक्जर के पास स्थित नागा अल सिम्मन में रहने वाले 28 वर्षीय हामिद हाफेक्स अल नुब्दी को उसके अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया जा रहा था। उसी दौरान हामिद का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आई डॉक्टर ने पाया कि उसका शरीर तो अभी भी गर्म था। उस डॉक्टर ने पाया कि मृत कहा जा रहा यह व्यक्ति असल में जीवित था।