Showing posts with label 'डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल'. Show all posts
Showing posts with label 'डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल'. Show all posts

Monday, 14 May 2012

मां के साथ हुए गैंग रेप का एकमात्र गवाह था, जिंदा जला डाला

नवादा।। बिहार के नवादा जिले में दबंगों ने एक ऐसे लड़के को जिंदा जला डाला, जो अपनी मां के साथ हुए गैंग रेप का एकमात्र गवाह था। यह घटना रविवार को नवादा के गरबिघा गांव में घटी।

चिंटू की मां से 2006 में गैंग रेप किया गया था। उस घटना का गवाह केवल चिंटू ही था। 15 मई को अपर जिला न्यायाधीश (प्रथम) राजेश कुमार श्रीवास्तव के कोर्ट में चिंटू को गवाही देनी थी। आरोपियों ने उसे कोर्ट में गवाही न देने और केस वापस लेने के लिए कई बार धमकी दी थी। जब चिंटू इससे नहीं डरा तो दबंगों ने चिंटू को उसी के घर में बंद कर जिंदा जला दिया।
सूत्रों के मुताबिक गंभीर हालत में चिंटू को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चिंटू के परिजनों ने स्थानीय थाने में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 

(Copy)